Press "Enter" to skip to content

Weather changed in Jaitaran, clouds covered the sky | जैतारण में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल: तेज हवाएं चलीं, मौसम विभाग ने 15 जून को जताई बारिश की संभावना – Jaitaran News

जैतारण में पिछले तीन दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहे तापमान से राहत मिली है। शनिवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं।

.

इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 15 जून को क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और कमी आ सकती है।

मौसम के बदलाव से किसानों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आंधी को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

Source link