Press "Enter" to skip to content

RBSE जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक


Rajasthan Board Class 8th Result 2025: राजस्थान 8वीं बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज आखिरकार खत्म होने वाला है। बता दें कि बोर्ड आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करने वाला है। एक बार रिजल्ट आउट होने के बाद उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

rajpsp.nic.in Class 8th Result 2025: राजस्थान राज्य में 8वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र परिणाम को लेकर उत्साहित हैं। छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बता दें कि बोर्ड आज यानी 26 मई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने वाला है। 

इस साल 8वीं बोर्ड का आयोजन शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे। 

Rajasthan Board Class 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड

बोर्ड का नाम

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग रजिस्ट्रार बीकानेर

परीक्षा का नाम

कक्षा

8वीं

सत्र

2024-25

माध्यम

हिंदी और अंग्रेजी

Rajasthan Board Class 8th Result 2025:मार्कशीट में जरूर चेक कर ले ये जरूरी चीजें

छात्रों को RBSE Class 8 परिणाम 2025 की मार्कशीट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरणों का सटीकता से चेक करने की आवश्यकता है:

  • छात्र की कक्षा
  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार ग्रेड
  • कुल ग्रेड

Rajasthan Board Class 8th Result 2025: ग्रेडिंग सिस्टम

                             अंक

                    ग्रेड

91 से 100 अंक

A+ ग्रेड

76 से 90

A ग्रेड

61 से 75 

B ग्रेड

41 से लेकर 60 

C ग्रेड

33 से 40 

D ग्रेड

 

Rajasthan Board Class 8th Result 2025: कैसे डाउनलोड करने रिजल्ट

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ”Rajasthan Board 8th Result 2025” लिंक पर टैप करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें विद्यार्थी अपने रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ में एक कॉपी अपने पास जरूर रखें ले।



Source link

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *