बुधवार को अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल।
राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानसून की एंट्री की घोषणा की। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
.
इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को रुक-रुककर हल्की बरसात होती रही। सिरोही में सुबह करीब 4 घंटे तक लगातार बरसात हुई।
सीकर में दोपहर में 13 एमएम बारिश हुई। उदयपुर, कोटा, पाली, सवाई माधोपुर में भी बारिश हुई। लगातार बरसात से तापमान में भी गिरावट हो रही है।
सीकर में दोपहर में हुई बारिश के बाद नवलगढ़ रोड पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन पानी में फंस गए।
पहले दिन ही 50 प्रतिशत एरिया कवर तय समय से करीब एक हफ्ते पहले पहुंचे मानसून की एंट्री प्रदेश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से से हुई है। पहले दिन ही मानसून ने प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से को कवर कर लिया है। पूरी खबर पढ़िए…
पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश के कारण गर्मी से राहत है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम ड्राई होने से गर्मी फिर बढ़ गई। बुधवार को जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और बाड़मेर में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
देखिए, प्रदेश में मौसम की PHOTOS…

तस्वीर पाली के तखतगढ़ बस स्टैंड की है। यहां बुधवार शाम बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

सिरोही शहर के सदर बाजार इलाके में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश को बाद रफ्तार में पानी बहने लगा।

बुधवार सुबह माउंट आबू शहर कुछ इस तरह बादलों में छुपा नजर आया। फोटो माउंट आबू के टाइगर पथ के गोल्ड हॉर्न पहाड़ी का है।

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के आसपास के एरिया में इन दिनों पहाड़ों पर घनी हरियाली है। बारिश के बाद यहां के तापमान में भी गिरावट हुई है।

बुधवार को मानसून की एंट्री के साथ ही उदयपुर में दिनभर बारिश हो रही है। फोटो शहर के कॉमर्स कॉलेज कैंपस का है।




