अजय देवगन की रेड 2 फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज (Raid 2 OTT Release) होने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन रितेश देशमुख और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं कि आप मूवी को कब और कहां देख सकते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक से बढ़कर एक फ्रेंचाइजी फिल्में दे चुके हैं। साल 2018 में उनकी फिल्म रेड रिलीज हुई थी, जिसका दूसरा पार्ट इस साल यानी 2025 में रिलीज हुआ। 1 मई को रेड 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म का ओटीटी पर आने का रास्ता साफ हो गया है। ओटीटी लवर्स इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रेड 2
रेड 2 फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। सिनेमा लवर्स ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और शायद इस कारण से फिल्म ने टिकट खिड़की पर एक तरफा राज किया। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ही पता चल गया था कि इसका ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है और अब इसकी रिलीज डेट से पर्दा भी उठ गया है।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Housefull 5 vs Raid 2: फायर निकली हाउसफुल 5! ओपनिंग वीकेंड पर ही कर दिया रेड 2 का सूपड़ा साफ
अजय देवगन की फिल्म को कब से देख पाएंगे आप?
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 37: ‘रेड 2’ का खेल खत्म! अजय देवगन की फिल्म ने शुक्रवार को नीचे से किया टॉप