Press "Enter" to skip to content

Punjab Weather ; Western Disturbance Rain Monsoon | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब के मौसम में बदलाव: 8 जिलों में आज बारिश की संभावनाएं; 25-30 जून के दर्मियान मानसून देगा दस्तक – Amritsar News

पंजाब के अधिकतर जिलों में आज बारिश की संभावनाएं।

पंजाब में आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में बिजली गरजने के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मानसून की रफ्तार अच्छी है, जिसके चलते अनुमा

.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटों में और उसके बाद दो दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून अभी समय से सप्ताह की तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो इस माह के आखिर में मानसून पंजाब पहुंच जाएगा।

देश में मानसून की स्थिति।

पंजाब के 8 जिलों में बारिश की संभावनाएं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिस ने पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे फिर से होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सक्रिय हो सकता है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी।

अधिकतम तापमान में बदलाव जारी

आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर और गुरदासपुर में सबसे अधिक तापमान 37.5°C रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट देखी गई।

अब तक प्रदेश में ज़्यादातर जगहों पर वर्षा नहीं हुई है, हालांकि सलोआना (होशियारपुर) में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पंजाब में मौजूद पश्चिमी विद्वाेभ।

पंजाब में मौजूद पश्चिमी विद्वाेभ।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर – आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है। जालंधर- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

लुधियाना- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

पटियाला- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

मोहाली- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

Source link