Press "Enter" to skip to content

Punjab Weather Update ; Yellow Alert Rain Prediction | Punjab | पंजाब में आज 7 जिलों में बारिश-आंधी की संभावना: तापमान में 3.2°C गिरा, समराला सबसे गर्म, पारा 40.4 डिग्री – Amritsar News

पंजाब के अधिकतर शहरों में आज मौसम साफ रहेगा व धूप खिलेगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस क

.

राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान जहां 40 पार हो गया था, अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो कि समराला में रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान:

  • लुधियाना: 37.7°C (3.7°C की गिरावट)
  • अमृतसर: 37.2°C (4.2°C की गिरावट)
  • बठिंडा: 39.6°C (2.9°C की गिरावट)
  • होशियारपुर: 37.1°C (2.1°C की गिरावट)
  • संगरूर: 35.9°C (6.5°C की गिरावट)
  • जालंधर: 37.1°C (1.8°C की गिरावट)

31 मई से 3 जून तक अधिक बदलाव नहीं होगा

31 मई को चेतावनी में कुछ राहत दिख रही है। हिमाचल के आसपास के जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर व मोहाली जैसे क्षेत्रों में हल्की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर – हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

Source link

More from NewsMore posts in News »