Press "Enter" to skip to content

Punjab Weather ; Alerts Rain Monsoon City Temperature | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में आज बारिश का अलर्ट नहीं: जुलाई में बारिश सामान्य से अधिक, तापमान कम रहने का अनुमान; गर्मी से राहत रहेगी – Amritsar News

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हालात सामान्य रहेंगे।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई 2025 के लिए पंजाब राज्य में इस महीने मौसम सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। पूरे पंजाब क्षेत्र में मासिक औसत वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रह सकती है। यानीकि जुलाई में अच्छी बारिश ह

.

तापमान की दृष्टि से भी पंजाब को राहत मिल सकती है। विभाग का अनुमान है कि राज्य में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। दिन के समय भीषण गर्मी से बचाव रहेगा और तापमान समान्य से कम रहने का अनुमान है और लू की स्थिति ना के बराबर ही देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से कम या उसके आसपास रहने की संभावना है। यानी रातों का मौसम भी अपेक्षाकृत ठंडा या आरामदायक रह सकता है, जो लगातार हो रही वर्षा का प्रभाव हो सकता है।

पंजाब में बारिश को लेकर जारी अलर्ट।

आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग की तरफ से आज पंजाब के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, बीते दिन भी मात्र होशियारपुर में 8.5 मिमी बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान् रहा। जिसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में तकरीबन 5 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान बठिंडा में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया।

5 जुलाई को बादल बरसने की संभावना

मात्र आज ही नहीं, शुक्रवार भी राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन 5 जुलाई से राज्य में दोबारा से बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश के आसार बन रहे हैं।

वहीं, 6 जुलाई, शनिवार को राज्य में मौसम विभाग ने एक बार फिर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का सिलसिला 8 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

जालंधर- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा।

लुधियाना- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पटियाला- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

मोहाली- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Source link