पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य में मौसम सामान्य रहेगा।
पंजाब में आज एक बार फिर बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य राज्य सूखा रहा। जिसके चलते तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। अधिकतम तापमान मात्र 0.1 डिग्री बढ़ा, जो सामान
.
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। यहां मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, कल से तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों में राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आधे से अधिक राज्य में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।
पंजाब में आज व आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट।
पंजाब में 20 फीसदी अधिक बरसे बादल
पंजाब में मानसून इस बार सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जून महीने में भी मानसून मेहरबान रहे, वहीं अब जुलाई में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से राज्य में मानसून और प्री-मानसून की सक्रियता देखी गई थी। 1 जून से लेकर 4 जुलाई तक राज्य में 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 70.2 मिमी से 20 फीसदी अधिक है।
डैम के पानी में सुधार की संभावनाएं
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बेहतर बारिश का असर डैमों में भी देखने को मिल रहा है। सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा डैम का पूर्ण जलभराव स्तर 1685 फीट है और इसकी कुल संग्रहण क्षमता 5.918 मिलियन एकड़ फीट (MAF) है। फिलहाल डैम का जलस्तर 1582.66 फीट दर्ज किया गया है, जिसमें 2.642 MAF पानी संचित है। यह कुल क्षमता का 44.64 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी तारीख पर जलस्तर 1590.32 फीट और जल संग्रहण 2.82 MAF था। 4 जून की सुबह डेम में पानी की आवक 45,205 क्यूसेक रही जबकि निकासी 25,093 क्यूसेक की गई।
ब्यास नदी पर बने पोंग डैम की पूर्ण भराव सीमा 1400 फीट है और इसकी कुल क्षमता 6.127 MAF है। शुक्रवार की सुबह का जलस्तर 1320.62 फीट रहा। जिसमें 2.199 MAF पानी संचित है, जो कुल क्षमता का 35.89 प्रतिशत बनता है। एक वर्ष पहले इसी दिन जलस्तर 1306.74 फीट और संग्रहण 1.749 MAF दर्ज किया गया था। शुक्रवार पानी की आवक 29,079 क्यूसेक और निकासी 18,505 क्यूसेक रही।
रावी नदी पर बने थीन डैम का पूर्ण जलभराव स्तर 1731.98 फीट है और इसकी संग्रहण क्षमता 2.663 MAF मानी जाती है। 4 जून का जलस्तर 1655.79 फीट रहा, जिसमें 1.449 MAF पानी भरा हुआ है, जो कुल क्षमता का 54.41 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी दिन डैम का स्तर 1646.14 फीट और जल संग्रहण 1.332 MAF था। आज डैम में 8,476 क्यूसेक पानी की आवक हुई, जबकि 11,225 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
तीनों डैमों की तुलना से स्पष्ट है कि इस वर्ष अभी तक जलभराव का स्तर पिछली वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है। लेकिन आवक की गति को देखते हुए अगले कुछ सप्ताहों में इसमें सुधार की संभावना है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।
पंजाब के शहरों में आज मौसम
अमृतसर- आज अधिकतर समय बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- आज अधिकतर समय बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- आज अधिकतर समय बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- आज अधिकतर समय बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।