Press "Enter" to skip to content

Punjab Weather: पंजाब के लोग रहे सावधान, आज बरसेंगे झमाझम बादल; कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Punjab Weather Update मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को येलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी। बठिंडा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को येलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में धूप भी निकली और बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। धूप निकलने से गर्मी व उमस दोनों ही बढ़ीं।
जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। संगरूर का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, जिला फाजिल्का और पटियाला में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, मोहाली का तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चौबीस घंटे के दौरान राज्य का औसतन तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं रविवार को कई जिलों में भारी से भारी वर्षा की संभावना है।

Source link