Press "Enter" to skip to content

Notification released for BPSC 71st | BPSC 71वीं में 1250 पदों पर वैकेंसी: 2 जून से कर सकते हैं अप्लाई, 30 अगस्त को हो सकता एग्जाम – Patna News


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

.

आयोग ने आवेदन की तारीख भी घोषित की है।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 से शुरू होगी। 30 जून 2025 इसकी लास्ट डेट है। वहीं, 30 अगस्त 2025 संभावित परीक्षा की डेट है।

परीक्षा के जरिए इन पदों पर होगी नियुक्ति

1. वरिष्ठ उप समाहर्ता- 100 पद

2. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी- 79 पद

3. श्रम अधीक्षक- 10 पद

4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक- 3 पद

5. ईख पदाधिकारी-17 पद

6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी- 502 पद

7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 22 पद

8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी- 13 पद

9. राजस्व पदाधिकारी- 45 पद

10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 459 पद



Source link

More from NewsMore posts in News »