Press "Enter" to skip to content

Monsoon will reach Jharkhand in 2 days, orange alert for heavy rain from today | मानसून 2 दिन में पहुंचेगा झारखंड, आज से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – Ranchi News

आखिरकार 21 दिन का ब्रेक लेने के बाद मानसून सोमवार को मुंबई से आगे बढ़ा और करीब 425 किमी दूर गुजरात के बडोदरा व मप्र के खरगोन जिले तक पहुंच गया।

.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 18-19 जून के बीच संथाल परगना क्षेत्र के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा और एक-दो दिन के भीतर पूरे राज्य में फैल जाएगा।

अभी मानसून ओडिशा के आधे भाग में आ चुका है। 17-18 जून के बीच पश्चिम बंगाल में आने की संभावना है। इस बार मानसून की स्थिति बेहतर रहने की संभावना है और पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। पिछले वर्ष मानसून 21 जून को झारखंड पहुंचा था, जबकि इस बार यह 2 दिन पहले सक्रिय हो रहा है। मानसून 10 से 12 अक्टूबर तक राज्य में सक्रिय रहेगा।

इधर, दोपहर बाद हुई बारिश से मिली राहत: रांची में सोमवार को सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर बाद काले बादल घुमड़ने लगे। देर शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हुई। हजारीबाग में सर्वाधिक 29.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

यूं बढ़ रहा मानसून; अरब सागर में महाराष्ट्र तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो गुजरात की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जो ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मप्र होते हुए राजस्थान पहुंचेगा और रास्ते के सभी इलाकों में बारिश कराएगा।इस साल मानसून ने सामान्य तिथि से एक हफ्ते पहले 24 मई को ही दस्तक दे दी थी। दो दिन में समूचे द. भारतीय राज्यों को पार करते हुए महाराष्ट्र में मुंबई और सभी पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच गया। 26 मई के बाद से मानसून वहीं अटका रहा। इससे जून के पहले पखवाड़े में 12 दिन सामान्य से बेहद कम बारिश हुई।

रेड अलर्ट यानी तुरंत कार्रवाई करें; बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश (64.5 मिमी प्रति घंटा से अधिक) की आशंका दर्शाता है।

ऑरेंज अलर्ट यानी तैयार रहें; भारी बारिश (35.6 मिमी से 64.4 मिमी प्रति घंटा) दिखाता है। बाढ़, भूस्खलन, जलभराव जैसे खतरे।

येलो अलर्ट यानी सावधान रहें; हल्की से मध्यम वर्षा (7.6 मिमी से 35.5 मिमी प्रति घंटा) का संकेत। जाम, जलभराव संभव।

– रेड व ऑरेंज अलर्ट में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले दो दिन के लिए 20 राज्यों-, बिहार, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बाकी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज बिहार-बंगाल समेत 20 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट; गुजरात के लिए रेड, बाकी में येलो अलर्ट जारी

Source link