Press "Enter" to skip to content

Ludhiana West By Election Result Live Assembly By Poll Result Bjp Aap Congress News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

08:41 AM, 23-Jun-2025

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव विस चुनाव का सेमीफाइनल

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि चारों राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। उपचुनाव में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद कमान संभाली थी, क्योंकि अगर आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं, इससे आप का आगे विधानसभा चुनाव के लिए दावा मजबूत होगा। साथ ही आप के वरिष्ठ नेता का राज्यसभा में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा चल रही है कि पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है। इसी तरह कांग्रेस से पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल खुद उपचुनाव में अग्रिम मोर्चे में डटे रहे। पार्टी की गुटबाजी खत्म करने का प्रयास किया। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु अगर उपचुनाव जीतते हैं तो प्रदेश की सत्ता में वापसी की कांग्रेस की उम्मीद को हौसला मिलेगा।

 

08:05 AM, 23-Jun-2025

दोपहर तक आएगा परिणाम

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के रूझान कुछ देर में आने लगेंगे। दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उपचुनाव में आम की तरफ से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, भाजपा के जीवन गुप्ता एवं शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण चुनाव मैदान में हैं। 19 जून को हुए चुनाव में इस सीट के लिए मतदान का रूझान काफी कम रहा और महज 51.33 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

08:02 AM, 23-Jun-2025

काउंटिंग शुरू

लुधियाना में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है।

07:49 AM, 23-Jun-2025

14 राउंड में होगी काउंटिंग

मतगणना के लिए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। घुमारमंडी स्थित खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 14 राउंड होंगे।

07:41 AM, 23-Jun-2025

Ludhiana By Poll Result Live: किसके सिर सजेगा विधायक का ताज… मतगणना शुरू, 14 राउंड में फैसला

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए 19 जून को हुए मतदान के बाद आज मतगणना होगी। चुनाव के नतीजों के साथ हलका पश्चिमी को नया विधायक मिलेगा।

Source link