India vs England Day 3 Leeds Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर जारी है. आज (21 जून) इस मुकाबले का तीसरा दिन है. इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इंग्लैंड का स्कोर 400 रनों को पार कर चुका है और उसके 7 विकेट गिरे हैं.
बता दें कि भारतीय टीम ने शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वों जायसवाल के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे. लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
इंग्लैंड की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआती ओवर में ही जैक क्राउली (4 रन) का विकेट गंवा दिया, जो जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई. जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट (62 रन) को बोल्ड करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. फिर बुमराह ने खेल के दूसरे दिन जो रूट (28) का भी बड़ा विकेट लिया. हालांकि इस सबके बीच ओली पोप अपना शतक पूरा करने में सफल रहे थे.
इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बल्लेबाज | विकेट | रन |
जैक क्राउली | कैच करुण नायर, बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 4 |
बेन डकेट | बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 62 |
ओली पोप | आउट, प्रसिद्ध कृष्णा | 106 |
स्टोक्स | कैच पंत, विकेट सिराज | 20 |
जो रूट | कैच करुण नायर, बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 28 |
हैरी ब्रूक | कैच ठाकुर, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 99 |
विकेट पतन: 4-1 (जैक क्राउली, 0.6 ओवर), 126-2 (बेन डकेट, 28.3 ओवर), 206-3 (जो रूट , 46.3 ओवर), 225-4 (पोप, 51.1), 276-5, (स्टोक्स, 64.5)
ऐसी रही भारतीय टीम की पहली पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने 19 चौके और एक सिक्स की मदद से 227 बॉल पर 147 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 178 गेंदों पर 134 रनों की पारी खेली. पंत ने अपनी इनिंग्स में 12 चौके और 6 छक्के लगाए. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 16 चौके और एक छक्के की मदद से 159 बॉल पर 101 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार-चार विकेट झटके.
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (471/10, 113 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
यशस्वी जायसवाल | बोल्ड बेन स्टोक्स | 101 |
केएल राहुल | कैच जो रूट, बोल्ड ब्रायडन कार्स | 42 |
बी साई सुदर्शन | कैच जेमी स्मिथ, बोल्ड बेन स्टोक्स | 0 |
शुभमन गिल | कैच टंग, बोल्ड बासिर | 147 |
ऋषभ पंत | LBW जोश टंग | 134 |
करुण नायर | कैच पोप, बोल्ड स्टोक्स | 0 |
रवींद्र जडेजा | बोल्ड टंग | 11 |
शार्दुल ठाकुर | कैच स्मिथ, बोल्ड स्टोक्स | 1 |
प्रसिद्ध कृष्णा | बोल्ड, जोस टंग | 1 |
बुमराह | बोल्ड जोस टंग | 0 |
विकेट पतन: 91-1 (केएल राहुल, 24.5 ओवर), 92-2 (साई सुदर्शन, 25.4 ओवर), 221-3 (यशस्वी जायसवाल, 52.3 ओवर), 430-4 (शुभमन गिल, 101.5 ओवर), 447-5 (करुण नायर, 104.6 ओवर), 453-6 (ऋषभ पंत, 107.2 ओवर), 454-7 (शार्दुल ठाकुर, 108.4 ओवर), 458-8 (जसप्रीत बुमराह, 110.3 ओवर), 469-9 (रवींद्र जडेजा, 112.1 ओवर), 471-10 (प्रसिद्ध कृष्णा, 112.6 ओवर).
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.
लीड्स टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर.
भारत vs इंग्लैंड H2H
कुल टेस्ट: 136
भारत जीता: 35
इंग्लैंड जीता: 51
ड्रॉ: 50
भारत-इंग्लैंड के बीच H2H (इंग्लैंड में)
कुल टेस्ट: 67
भारत जीता: 9
इंग्लैंड जीता: 36
ड्रॉ: 22
भारत-इंग्लैंड के बीच H2H (भारत में)
कुल टेस्ट: 69
भारत जीता: 26
इंग्लैंड जीता:15
ड्रॉ: 28