Press "Enter" to skip to content

Delhi-NCR Weather: 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में सोमवार को मौसम नरम रहा अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। इस सप्ताह तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को भी दिल्ली में गर्मी के तेवर नरम ही रहे। कभी आसमान साफ रहा तो कभी बादलों की लुकाछिपी देखने को मिली। बीच-बीच में हवा भी चलती रही। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। मंगलवार को भी आंधी एवं वर्षा का पूर्वानुमान है।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हीट इंडेक्स 42 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 77 से 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। लोधी रोड पर हुई बंदाबांदी छोड़ दें तो जारी पूर्वानुमान और यलो अलर्ट के अनुसार न तो आंधी चली और न ही कहीं वर्षा हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मध्यम श्रेणी में रहा दिल्ली का एक्यूआई

वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली का एक्यूआइ 111 दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व रविवार को यह 140 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान 29 अंकों की कमी हुई है। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

Source link