.
आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में बसपा के कार्यकर्ताओं ने मासलपुर के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से 26 जून को होने वाले जयंती समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष दौलत सिंह ने बताया कि बसपा की करौली इकाई की ओर से गुरुवार को मासलपुर के अंबेडकर पार्क में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि जोन प्रभारी नारायण सिंह मस्ताना रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला प्रभारी शिव सिंह जाटव, जमुनालाल जाटव, और सुरेश चंद दैतवाल (जिला प्रभारी) शामिल होंगे।
पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए देवरी, पिपरानी, खनपुरा, सकलूपुरा, मासलपुर, सेवली, भावली, कसारा और गुबरेडा सहित कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी शिवसिंह जाटव, जमुना लाल जाटव, जिलाध्यक्ष दौलत सिंह जाटव, मस्ताना, नरेन्द्र बागौरीया, ओमप्रकाश चौधरी मौजूद रहे।