- Hindi News
- National
- Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update; Vijay Rupani Funeral | Air India Tragedy
अहमदाबाद1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हुआ था।
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा श्मशान घाट के लिए निकली है। उनका राजकोट के रामनाथ परा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सोमवार को शाम को विजय रूपाणी को 21 बंदूकों की सलामी दी गई। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री-राज्यपाल समेत दूसरे नेता रूपाणी के घर पहुंचें और श्रृद्धांजलि दी।
रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके राजकोट वाले घर प्रकाश सोसाइटी (निर्मला रोड) में रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन किए गए। अहमदाबाद में आज सुबह ही उनका शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद चार्टर्ड प्लेन से शव को राजकोट लाया गया था।
इधर, अहमदाबाद विमान हादसा हुए आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया। अब तक 119 DNA मैच हो गए हैं, जिनमें से 76 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।
12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।
इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।
15 जून की शाम अहमदाबाद सिविल अस्पताल की जारी लिस्ट, 33 शव उनके परिजनों को सौंपे गए

ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला
रविवार को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।

विमान हादसे में अपनों को गंवाने वाले विदेशी नागरिक उनके शवों को पाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…
प्लेन हादसे का फुटेज…

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।
प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रुपाणी की अंतिम यात्रा में ‘विजय भाई अमर रहो’ के नारे लगे
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोग
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
119 शवों के DNA सैंपल मैच, 76 शव हैंडओवर किए गए
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिता के पार्थिव शरीर के पास खड़े त्रषभ रूपाणी
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी की पत्नी अंजलिबेन से मुलाकात करते लोग
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने विजय रूपाणी के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी की पत्नी और बेटे से शाह ने मुलाकात की
12:49 PM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत दूसरे नेता विजय रूपाणी के घर प्रकाश सोसाइटी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
12:46 PM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी के घर की ओर रवाना हुए शाह
12:34 PM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी के घर के बाहर लोगों की भीड़
12:33 PM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्रकाश सोसाइटी घर लाया गया रूपाणी का पार्थिव शरीर
11:59 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
1 घंटे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा रूपाणी का पार्थिव शरीर
11:53 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
शाह राजकोट पहुंचे, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजकोट पहुंचे।
11:40 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी की पार्थिव देह को उनके घर लाया जा रहा
11:33 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी की शवयात्रा की ड्रोन फोटो

11:05 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
कोटेचा चौक होकर निकलेगा रुपाणी का शव
विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा प्रकाश सोसायटी, निर्मला रोड से शुरू होकर कोटेचा चौक होते हुए महिला कॉलेज अंडरब्रिज तक जाएगी।
11:02 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी के घर के बाहर के 3 Video
10:48 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी के शव वाले वाहन के आगे-पीछे हजारों लोग मौजूद
10:45 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रुपाणी का शव उनके राजकोट वाले घर लाया जा रहा
10:35 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
लोगों ने दीप जलाकर विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी

10:30 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रुपाणी की पार्थिव देह श्री पूजित मेमोरियल ट्रस्ट लाया गया
विजय रूपाणी की पार्थिव देह श्री पूजित मेमोरियल ट्रस्ट लाया गया है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। जो उन्हें श्रृंद्धाजलि देने पहुंचे हैं।
10:24 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग
10:18 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार होगा, 2 Video
10:14 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी का शव राजकोट लाया गया
09:07 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर एक और शव और वॉयस रिकॉर्डर मिला
विमान दुर्घटना स्थल पर आज सोमवार को एक और शव मिला है। इस शव को सिविल अस्पताल के पीएम रूम में लाया गया है।
इसके साथ मलबा हटाने के दौरान विमान के पिछले हिस्से में एक तार से जुड़ा वॉयस रिकॉर्डर मिला, जिसे AAIB को सौंप दिया गया है।
08:58 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी की पार्थिव देह लेकर राजकोट पहुंचा परिवार
07:43 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिकी अधिकारी विमान की क्रैश साइट का जायजा लेते हुए
06:52 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी के शव को लेकर परिवार राजकोट रवाना हुआ
06:27 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी का शव तिरंगे में लपेटकर बाहर लाया गया
विजय रूपाणी के शव को तिरंगे में लपेटकर पोस्टमॉर्टम रूम से बाहर लाया गया है।
06:20 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट पुलिस ने विजय रूपाणी को गार्ड ऑफ ऑनर देने की रिहर्सल की
विजय रूपाणी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए राजकोट पुलिस ने रिहर्सल की। यह रिहर्सल उनके निवास से मंदिर तक के मार्ग पर की गई।
05:50 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी का परिवार उनका शव लेने अस्पताल पहुंचा
विजय रूपाणी के परिवार के सदस्य सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में पहुंच चुके हैं। उनके पार्थिव शरीर को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमॉर्टम रूम में विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ, बेटी राधिका और पत्नी अंजलि रूपाणी मौजूद हैं।
05:24 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
विजय रूपाणी का परिवार उनका शव लेने अस्पताल रवाना
05:22 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्लेन क्रैश में अहमदाबाद के फिल्ममेकर की मौत की आशंका
अहमदाबाद में एक फिल्ममेकर महेश कलावड़िया के परिवार ने गुरुवार को उनके लापता होने के बाद डीएनए सैंपल जमा किए हैं। उनकी पत्नी हेतल का कहना है कि 12 जून को लॉ गार्डन इलाके में किसी से मिलने गए थे। यह जगह क्रैश साइट के करीब है।
हेतल ने बताया कि उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन एयर इंडिया प्लेन क्रैश स्थल से महज 700 मीटर दूर पाई गई थी। दोपहर करीब 1:40 बजे उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। उनका स्कूटर और मोबाइल फोन दोनों लापता हैं। हमने डीएनए सैंपल जमा कर दिए हैं ताकि यह जांच हो सके कि कहीं वह उन लोगों में तो नहीं हैं जो इस हादसे में जमीन पर मारे गए।

महेश कलावड़िया को महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता है। वे म्यूजिक एल्बम्स डायरेक्ट करते हैं।
04:49 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिकी अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे, क्रैश साइट पर जाएंगे
04:41 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
92 DNA सैंपल मैच हुए, लेकिन इनमें कई सैंपल एक ही शव के
सिविल अस्पताल के डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि यहां लाए गए शवों में से 92 का DNA सैंपल मैच हो चुका है। इनमें से कई सैंपल डुप्लीकेट हैं यानी एक ही व्यक्ति के कई हिस्से हैं, ऐसे में असल में 87 लोगों के ही शव मिले हैं। अब तक 47 शव यहां से रवाना किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शवों को खेड़ा, अहमदाबाद, कोटा, मेहसाणा, भरूच, वडोदरा, अरावली, आनंद, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली, माहीसागर और भावनगर भेजा गया है।
04:21 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट में विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी
04:00 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
बोइंग इन्वेस्टिगेशन टीम प्लेन क्रैश साइट पर पहुंची
प्लेन क्रैश की साइट पर बोइंग की इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंच गई है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 था।
03:21 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट में विजय रूपाणी के सम्मान में होर्डिंग लगाए गए
03:07 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
रूपाणी की पार्थिव देह के लिए हॉस्पिटल में तिरंगा लाया गया
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में तिरंगा लाया गया है, जिसे विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर पर ओढ़ाया जाएगा। आज सुबह 11:30 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार को अस्पताल से सौंपा जाएगा।
02:36 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट के महादेव मंदिर में रखा जाएगा रूपाणी का शव
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए राजकोट के श्री दयाशंकर प्रगटेश्वर महादेव मंदिर में रखा जाएगा।
02:28 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजकोट में शाम 5 बजे होगा विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर आज सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से उनके परिवार को सौंपा जाएगा।
पार्थिव शरीर को विमान के जरिए करीब 2 बजे तक राजकोट पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
02:05 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
SDRF अधिकारी ने बताईं रेस्क्यू ऑपरेशन की मुश्किलें
SDRF के अधिकारी शीतल गुजर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जो भी जरूरी उपकरण थे, हमें सभी उपलब्ध करा दिए गए। इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने में एसडीआरएफ ने अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि हम ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर गए, कई के हाथ-पैर जल गए, लेकिन लोगों को बचाने के लिए हमने अपने हाथों को गीले कपड़ों से बांधकर शवों को उठाया। आरएसएस ने तुरंत ब्लड वैन का इंतजाम किया… हमें सिर्फ आधे घंटे में 20-30 अतिरिक्त एम्बुलेंस भी मिल गईं।
01:58 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
हॉस्टल से सभी पीड़ितों के शव बरामद किए गए
गुजरात पुलिस के एएसपी, एसडीआरएफ और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के नोडल अधिकारी शीतल गुजर ने बताया कि उस समय इमारत के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत ही जोखिम भरा था क्योंकि तापमान बहुत ज्यादा था।
उन्होंने कहा कि फायर डिपार्टमेंट ने हमारी टीम के अंदर जाने के लिए जरूरी इंतजाम किए। हमने हॉस्टल के अंदर फंसे लोगों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी वरिष्ठ अधिकारी हमसे लगातार संपर्क में थे। हमने सभी पीड़ितों के शव बरामद कर लिए हैं।
12:18 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
शव से जुड़ी जानकारी के लिए अस्पताल के जारी नंबर
अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों से अधिकृत व्यक्ति के किए कॉल पर ही ध्यान दें। यह कॉल DNA मैच और शव के आने की सूचना देगा।
9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875
12:17 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
मृतकों के परिजन की सहायता के लिए 230 टीमें गठित
राहत आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजन की सहायता के लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें परिजन को उनके गांव तक ले जाएंगी और अंतिम संस्कार तक उनके साथ बनी रहेंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्लेन हादसे के मृतकों और घायलों के परिवारों को एअर इंडिया ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। X पोस्ट में कहा- हम दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हमने सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिजन/रिश्तेदारों से संपर्क करके संवेदना व्यक्त की है।
पोस्ट में कहा गया कि 400 से अधिक परिवार के सदस्य अहमदाबाद पहुंचे हैं। ग्राउंड पर उनकी मदद के लिए हमारी टीमें तैनात हैं। अहमदाबाद में प्रत्येक प्रभावित परिवार को एअर इंडिया ने कम से कम एक केयर टेकर सौंपा है। जो उनकी मदद करेगा।
हमारी पहली प्राथमिकता है कि मृतकों के शव और उनका सामान पीड़ित परिवारों को सौंपा जाए। एअर इंडिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। गुजरात से बाहर जाने वालों की हर प्रकार से मदद के लिए तत्पर है।
12:13 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन डायरेक्ट फ्लाइट स्थगित
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना के बाद एअर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने फ्लाइट नंबर ‘171’ का इस्तेमाल बंद करने का फैसला किया है। अहमदाबाद-लंदन की यह फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन संचालित होती थी।
हालांकि, विमान दुर्घटना के बाद शनिवार को संचालित होने वाली लंदन फ्लाइट को सिस्टम से हटा दिया गया है। जब तक इस रूट पर कोई दूसरा विमान नहीं लगाया जाता, तब तक यह फ्लाइट संचालित नहीं होगी।
अगले कुछ दिनों तक यात्रियों को अहमदाबाद से लंदन के लिए सीधी सेवा नहीं मिल पाएगी। उन्हें मुंबई या दिल्ली के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी। अभी यह तय नहीं है कि एअर इंडिया इस रूट पर कब से फ्लाइट संचालित करेगी। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा।
12:11 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
बोइंग टीम अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंची
विमान कंपनी बोइंग की एक टीम 15 जून को एक टीम अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर पहुंची। 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
12:11 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर बोले- ब्लैक बॉक्स का मिलना जरूरी था
अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछा निधि पानी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स को निकालना बेहद जरूरी था। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स या तो प्लेन के आगे वाले हिस्से में होता है या फिर पीछे। सौभाग्य से इस हादसे में प्लेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ था, बल्कि वह पहली बिल्डिंग में फंसा हुआ था।
AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम ने क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। इसके बाद ब्लैक बॉक्स को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
12:09 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
तुर्किये बोला- दुर्घटनाग्रस्त विमान का रखरखाव हमारी कंपनी ने नहीं किया
तुर्किये ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान का रखरखाव टर्किश टेक्निक कंपनी द्वारा जाने का दावा नकार दिया। तुर्किये के सूचना विभाग ने X पर लिखा- ऐसा दावा करना जनता को गुमराह करने और भारत-तुर्किये संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश है।
एअर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच सिर्फ B777 विमान के रखरखाव के लिए समझौता हुआ था। जिस विमान का एक्सीडेंट हुआ, उस पर टर्किश टेक्निक ने कभी भी रखरखाव का काम नहीं किया। इतना ही नहीं कंपनी ने अब तक एअर इंडिया के किसी भी बोइंग 787-8 विमान को सर्विस नहीं किया है।
हमें जानकारी है कि किस कंपनी ने आखिरी बार उस विमान की सर्विसिंग की थी, लेकिन हम इस पर कुछ नहीं कह सकते ताकि गलतफहमियां न फैलें। हमारी संस्था ऐसे झूठे दावों पर नजर रखेगी और तुर्की की छवि को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगी।
12:02 AM16 जून 2025
- कॉपी लिंक
उड्डयन मंत्री बोले- 3 महीने में जांच टीम रिपोर्ट सौंपेगी
नागरिक उड्डयन मंत्री ने 14 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें DGCA और IB के अधिकारी शामिल हैं। हर पहलू से हादसे की जांच की जा रही है। टीम 3 महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।
विमान का ब्लैक बॉक्स 13 जून शाम 5 बजे बरामद हुआ है। इससे हादसे की वजह पता चल सकेगी। 650 फीट की ऊंचाई पर प्लेन में खराबी आई थी। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी।
वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी।
11:59 PM15 जून 2025
- कॉपी लिंक
मार्च में प्लेन के दाएं इंजन की मरम्मत हुई थी
PTI के मुताबिक, एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के दाएं इंजन की मार्च में मरम्मत की गई थी। इसके अलावा बाएं इंजन की भी जांच की गई थी। जून 2023 में इसकी पूरी जांच की गई थी। अगली जांच इस साल दिसंबर में होनी थी। प्लेन में GE एयरोस्पेस के बनाए GEnx इंजन लगे थे। प्लेन के इंजन कोई समस्या नहीं थी।
11:59 PM15 जून 2025
- कॉपी लिंक
पायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था
DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।
11:59 PM15 जून 2025
- कॉपी लिंक
प्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा
अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई थी। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।