Aaj Ka Rashifal 2 July 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 2 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-
Aaj Ka Rashifal 2 July 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- वृषभ राशि में स्वग्रही शुक्र। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में l। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि से लेकर मीन का 2 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-
मेष राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। वाणी पर विराम लगाएं या वाणी पर थोड़ा सा रोक लगा करके बोलें। निवेश पर अभी रोक रखें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जो चाहेंगे वो होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। और सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।