आशीष कुमार | सनौली (रामसनेही घाट), बाराबंकी14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रामसनेहीघाट क्षेत्र के पठखन पुरवा और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मौसम में आई इस बदलाई से क्षेत्र का वातावरण सुहावना हो गया है।
किसानों ने जून के शुरुआती दिनों में रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा तैयार किया था। बारिश न होने से बिचड़े के सूखने की आशंका थी। अब मानसून की दस्तक के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि अब खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो सकेगा। इस बारिश से न केवल मौसम हरा-भरा हुआ है, बल्कि लंबे समय से चल रही गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है।
क्षेत्र के सियाराम, जगतराम, अंकित, गुड्डू, सुमित, राकेश, अजय और पुनवासी समेत अन्य किसानों ने बारिश का स्वागत किया है। वे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे।