Press "Enter" to skip to content

IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Himachal Uttrakhand Gujarat | दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश: राजस्थान में मानसून एक्टिव, भीलवाड़ा में नौ घंटे में 7 इंच बारिश से बाढ़ जैसे हालात

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Himachal Uttrakhand Gujarat

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत में पहुंच गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। हालांकि शनिवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

फिलहाल मानसून राजस्थान के 50% हिस्से को कवर कर चुका है। आज 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुछ जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री पारा रहा। जोधपुर में बरसात के कारण पुलिया की रपट पर भरे पानी से कार फिसलकर नीचे नाले में गिर गई। इससे ‌उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा मे शनिवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 175MM (7 इंच) पानी बरसा, जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए।

मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून शुक्रवार को पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दो दिन के अंदर लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का एक्टिव होना बाकी है। आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। फोटो चाणक्यपुरी इलाके का है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। फोटो चाणक्यपुरी इलाके का है।

21 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

झारखंड के बोकारो में भारी बारिश के बाद तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़ने के लिए बांध के 8 गेट खोल दिए गए।

झारखंड के बोकारो में भारी बारिश के बाद तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़ने के लिए बांध के 8 गेट खोल दिए गए।

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को गाड़ियां चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को गाड़ियां चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भारी बारिश से गंधेश्वरी नदी में बाढ़ आ गई। इससे उस पर बने मनकनाली पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भारी बारिश से गंधेश्वरी नदी में बाढ़ आ गई। इससे उस पर बने मनकनाली पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

रांची के खलारी में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी का कटाव हो गया था, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

रांची के खलारी में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी का कटाव हो गया था, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश के बाद उफनती ब्यास नदी पर और उस पर बना विक्टोरिया ब्रिज। मानसून ने यहां 20 जून काे एंट्री की है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश के बाद उफनती ब्यास नदी पर और उस पर बना विक्टोरिया ब्रिज। मानसून ने यहां 20 जून काे एंट्री की है।

शुक्रवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें…

  • राजस्थान: सीकर में बिजली गिरने से खेत में पेड़ के नीचे बैठे किसान की मौत हो गई।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 22 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, केरल, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
  • 23 जून: हिमाचल, सिक्किम, बंगाल,म मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र-कोंकण गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, ओडिशा, बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है।

राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए…

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में ऑरेंज, 49 में यलो अलर्ट; रीवा संभाग में गिर सकता है 8 इंच पानी

मानसूनी बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसा ही मौसम अगले 24 घंटे यानी शनिवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान: 11 जिलों में तेज बारिश, भीलवाड़ा में 7-इंच पानी बरसा,जोधपुर में कार नाले में गिरी, 3 की मौत

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर, पाली, भीलवाड़ा, जोधपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, सीकर, भरतपुर, जालोर, सिरोही, राजसमंद समेत कई जिलों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। भीलवाड़ा में शनिवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 175MM (7 इंच) पानी बरसा, जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए। जोधपुर में बरसात के कारण आज एक बिजनेसमैन की कार पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज बारिश के कारण जयपुर में दो ट्रेन प्रभावित हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 48 घंटे में पूरे यूपी को कवर करेगा मानसून

यूपी में मानसून ने तीन दिन के अंदर लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है। सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का एक्टिव होना बाकी है। वैज्ञानिकों का दावा है- अगले 48 में बाकी जिलों को भी मानसून कवर कर जाएगा। वहीं आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पंजाब: आज हो सकती है मानसून की एंट्री: रात में कई जगह हुई बारिश; 16 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट

पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो अनुमान है कि आज ये पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दाखिल हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा: आज एक्टिव होगा प्री-मानसून:13 जिलों में बारिश का अलर्ट; एक हफ्ते बाद होगी मानसून की एंट्री

हरियाणा में आज से प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कल (22 जून) के लिए 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को जलभराव वाली जगह से दूर रहने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिहार: जहानाबाद, बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश,नालंदा और शेखपुरा में हेवी रेन की चेतावनी; अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में मानसून का असर सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जहानाबाद, बक्सर, समस्तीपुर, रक्सौल, दरभंगा में तेज बारिश हुई। वहीं, सीवान, नालंदा और शेखपुरा में देर शाम भारी बारिश की चेतावनी है।मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।इनमें 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

झारखंड: आज 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बाकी जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

झारखंड में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 24 जून तक राज्य भर में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link