.
बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन, अजमेर ने एक सराहनीय पहल की है। स्किल इंडिया मिशन के तहत बुधवार को मुख्य बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर 30 दिवसीय महिला कौशल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के मुख्य पदाधिकारी इरफान छीपा व दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रेनर और स्थानीय बालिकाएं मौजूद रहीं।
ट्रेनिंग सेंटर की ट्रेनर के रूप में ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूजा लखेरा को नियुक्त किया गया है, जो आगामी दिनों में बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर संबंधित हुनर सिखाएंगी। शुरुआत के दिन ही सभी प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं को प्रैक्टिकल क्लास के लिए आवश्यक ब्यूटी किट सामग्री भी वितरित की गई। ब्यूटी किट पाकर बालिकाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी झलकती नजर आई। संस्था के पदाधिकारी इरफान छीपा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के नए अवसर देना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।