Press "Enter" to skip to content

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब हर 7 दिन बाद होगा ये काम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब हर सप्ताह भूमि सर्वेक्षण की समीक्षा करेगा। विभागीय सचिव जय सिंह ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। प्रथम चरण के जिलों में निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गयी। दूसरे चरण में चल रहे सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सर्वेक्षण को डिजिटल बनाने के लिए स्वतंत्र सर्वर की स्थापना की गई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब हरेक सप्ताह भूमि सर्वेक्षण (Bihar Land Survey) की समीक्षा करेगा। मंगलवार को यहां आयोजित समीक्षा बैठक विभागीय सचिव जय सिंह ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया। कहा कि वे साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजें।

सचिव ने कहा कि विभागीय मंत्री संजय सरावगी इस समय जिलों में राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। उनकी अगली समीक्षा के एजेंडा में भूमि सर्वेक्षण भी शामिल होगा।
सचिव ने पहले और दूसरे चरण के सर्वे वाले जिलों की समीक्षा की। कहा कि सर्वेक्षण के सभी काम आनलाइन किए जाएं। बताया गया कि प्रथम चरण के जिलों में प्राप्त चार लाख,पांच हजार,752 में से तीन लाख 77 हजार 199 का निष्पादन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक प्राप्त कुल एक करोड़, 94 लाख,43 हजार 072 स्वघोषणा को जल्द अपलोड कराएं। दूसरे चरण में चल रहे सर्वेक्षण के जिलों के अधिकारियों को किस्तवार, खानापुरी एवं त्रि–सीमाना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
सचिव ने कहा कि सर्वेक्षण को अधिक पारदर्शी, तेज़ और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य के सभी प्रमंडलों में 28 फरवरी से स्वतंत्र सर्वर की स्थापना की गई है। इससे वंशावली समेत अन्य दस्तावेज़ों की अपलोडिंग की प्रक्रिया सरल हुई है।

सचिव ने कहा कि सर्वेक्षण को अधिक पारदर्शी, तेज़ और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य के सभी प्रमंडलों में 28 फरवरी से स्वतंत्र सर्वर की स्थापना की गई है। इससे वंशावली समेत अन्य दस्तावेज़ों की अपलोडिंग की प्रक्रिया सरल हुई है।निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने बताया कि प्रतिदिन दो जिलों में सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा के लिए टीम का गठन किया गया है। समीक्षा में मोना झा, मोहम्मद नवाजिश अख्तर, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, पल्लवी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Source link