Press "Enter" to skip to content

UP Weather: Thunderstorm and rain in 30 districts today IMD issued orange alert UP Weather: यूपी के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News


UP Weather Rain alert :उत्तर प्रदेश में 30 जिलों में आंधी-बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की मानें तो कहीं अधिक रफ्तार से आंधी आ सकती है।

पहली जून से आंधी-पानी का लंबे समय से चला आ रहा दौर कुछ दिनों के लिए ठहर जाएगा। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए उत्तर प्रदेश में 30 जिलों में (दक्षिण क्षेत्र के 15 और उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र के 15 जिले) आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रहीं आंधी-पानी की गतिविधियां पहली जून से तीन से चार दिन ठहर सकती है। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी लेकिन हीट वेव की संभावना नहीं जताई जा रही है। 15 से 25 जून या इससे पहले मॉनसून यदि आता है तो अच्छी बारिश संभव है। माना जा रहा है कि तय समय से पहले मॉनसून प्रदेश में दाखिल हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में प्रवेश के लिए औपचारिक तिथि 15 जून तय की गई है।

आज आंधी-पानी संभव

उत्तर प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के कुल 30 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा या कहीं-कहीं इससे भी अधिक रफ्तार से आंधी आ सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश भी संभव है। दक्षिणी हिस्से में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, झांसी, बांदा, फतेहपुर आदि जिले शामिल हैं। उत्तरी हिस्से में शाहजहांपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, सीतापुर और गोरखपुर समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें:IMD ने जारी की चेतावनी, 14 राज्यों में 2 जून तक होगी बारिश; तूफान का भी अलर्ट

उमस भरी गर्मी कर रही परेशान

लगातार उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रहीं। इस कारण नमी का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। गुरुवार को नमी का अधिकतम प्रतिशत 68 और न्यूनतम 42 रहा। लोग पसीने से सराबोर रहे। दिन का तापमान 38.9 रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। रात के तापमान में कमी आई। पारा 28.6 से घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से कम है। आमतौर पर मई माह में तापमान सामान्य से नीचे नहीं रहते हैं। हवा की रफ्तार अधिकतम 07-8 किमी प्रति घंटा तक ही पहुंच सकी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका प्रभाव दो दिनों तक बना रहेगा।

पहली से थमेंगी गतिविधियां

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हीट इंडेक्स अधिक होने से लोगों को गर्मी का अहसास अधिक रहा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण नमी लगातार आ रही है। पहली जून से गतिविधियां अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए ठहरेंगी। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कानपुर भी शामिल है। प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से और पूर्वी के कुछ जिलों में प्रभाव दिखाई देगा।



Source link