- Hindi News
- Career
- NEET UG 2025 Result Topper List Update; AIR State Wise Rank | NEET Result
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं।
एमपी के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और एमपी के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक जारी की है। उत्कर्ष को 720 में से 682 नंबर मिले हैं। टॉप 10 में राजस्थान के 4 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें से 3 स्टूडेंट्स कोटा के हैं।

कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।
रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
75 छात्रों का रिजल्ट नहीं जारी होगा
इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई।
कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।
NEET UG के रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
12.36 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफॉई किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि इस साल 12.36 लाख कैंडिडेट्स ने क्वालिफॉई किया है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने फीमेल ग्रुप में पांचवीं रैंक प्राप्त की है।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टॉप 10 में राजस्थान के 4 स्टूडेंट्स

कोटा में पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। मृणाल किशोर झा(दिल्ली) की चौथी, केशव मित्तल (चंडीगढ़) की सांतवीं और भव्य झा (अहमदाबाद) की आंठवीं रैंक आई है।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एमपी के उत्कर्ष को मिले 682 नंबर

इंदौर, एमपी के उत्कर्ष अवधिया ने 720 में से 682 स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है।
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देशभर में MBBS की 1.2 लाख सीटें
भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज सुबह हुई थी फाइनल आंसर की जारी
एग्जाम के फाइनल आंसर की सुबह जारी की गई थी। इसमें 1 सवाल का जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही ऑप्शन 2 था, फाइनल आंसर की में 1, 2 दोनों ऑप्शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1,4 किया गया है। बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही ऑप्शन 3 से बदलकर 2,3 किया गया है, जबकि बुकलेट 48 में सवाल नंबर 15 का सही ऑप्शन 4 से बदलकर 3, 4 किया गया है।
आंसर की अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
नीट यूजी स्कोर के आधार पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) MBBS, BDS और अन्य मेडिकल यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए NEET UG काउंसलिंग 2025 आयोजित करेगी। इसके तहत एमसीसी 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी। जबकि 85% सीटें राज्य काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 मई को हुई थी परीक्षा
4 मई को NEET-UG एग्जाम देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर दिन में 2 बजे से 5 बजे तक हुई थी। था। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेज में डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग काउंसलिंग फॉर्म भरते वक्त आपको MBBS और BDS दोनों के लिए समान रूप से हिट करना होगा। ऐसे में चॉइस फिल करते समय प्रायॉरिटी फिक्स करनी होगी। पहले ऑल इंडिया कोटा (AIQ) राउंड 1 के बाद ही स्टेट काउंट राउंड 1 शुरू होगा। ऐसे में अगर आपका पहले AIQ में नहीं होता है तो स्टेट काउंसलिंग में हो सकता है। ठीक इसी प्रकार दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के लिए होगा। इसकी डेट वगैरह की जानकारी NMC और स्टेट गवर्नमेंट की काउंसलिंग बॉडी के नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।



51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
660 स्कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज
मेडिकल एडमिशन एग्जिक्यूटिव रिया शर्मा ने बताया कि इस साल सरकारी कॉलेज में MBBS में एडमिशन के लिए जनरल का कटऑफ 660 से 670 और दूसरे रिजर्व कैटेगरी के लिए 590 से 600 तक रहने का अनुमान है। वहीं, BDS के लिए जनरल का कटऑफ 500+ और दूसरे रिजर्व कैटेगरी के लिए 450+ रहने की उम्मीद है।
बहुत सारे कैंडिडेट्स को अच्छे और कम फीस वाले सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलते हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स दूसरे देशों में MBBS करने का ऑप्शन चुनते हैं। ऐसे कई देश हैं जहां की मेडिकल पढ़ाई और हॉस्टल का खर्च किसी प्राइवेट इंडियन कॉलेज से कम है।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
20.8 लाख कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ
22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
