गोरखपुर में सपा नेताओं ने एक दिन पहले ही अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। गोलघर काली मंदिर पर सोमवार की रात एक यज्ञ किया। जिसमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की।
.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक जुलाई को 53वां जन्म दिन है। इसकी पहले ही समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष गौड़ के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्र उच्चारण से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस दौरान सपा नेताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रौनक श्रीवास्तवा, मनोज यादव, अमित शाही, केके त्रिपाठी, विशाल सिंह, शुभम श्रीवास्तव, नवनीत त्रिपाठी, अनिल निषाद, उमेश निषाद, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मो. आजम लारी, शाहिद अंसारी, सलमानी और कृष्ण शुक्ला मौजूद रहे।