अभिजीत सिंह | गोरखपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) में B.Tech एडमिशन के लिए फर्स्ट कटऑफ लिस्ट रिलीज कर दी गई। इस बार 1189 सीट्स के लिए 4039 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। हालांकि सिर्फ 285 कैंडिडेट्स को ही उनकी फर्स्ट प्रेफरेंस की ब्रांच अलॉट हो पाई है। वहीं, 659 कैंडिडेट्स को टॉप-3 चॉइस में से किसी एक ब्रांच में सीट मिली है।
कटऑफ लिस्ट में कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर ब्रांच रही। JEE मेन में हाई रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा अप्लाई इसी ब्रांच में किया। यहां जनरल कोटे में रैंक 18091 से 62179 तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला है। वहीं, अन्य राज्यों के लिए रिजर्व 10% सीट्स में भी सबसे ज्यादा डिमांड कंप्यूटर साइंस की रही, जहां कटऑफ रैंक 40229 से शुरू होकर 66331 पर क्लोज हुई।
IT और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच भी इस साल टॉप प्रेफरेंस में रहीं। कंप्यूटर साइंस के बाद IT की कटऑफ वहीं से शुरू हुई जहां सीएस की खत्म हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स में भी गुड रैंक होल्डर्स ने इंटरेस्ट दिखाया।
इस बार यूपी के स्टूडेंट्स के लिए 1086 सीट्स और अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स के लिए 103 सीट्स रिजर्व थीं। यूपी से 3700 और बाहर से 339 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया। कंप्यूटर साइंस में 255, इलेक्ट्रॉनिक्स में 180 और IT में 120 सीट्स अवेलेबल हैं।
फर्स्ट कटऑफ लिस्ट में सिलेक्टेड स्टूडेंट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 जुलाई तक होना है। डॉक्यूमेंट्स पहले ही ऑनलाइन सबमिट कराए जा चुके हैं। पहले दिन शनिवार शाम 7 बजे तक 267 स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो चुका था।
फेवरिट ब्रांचेस को लेकर आंकड़ों की बात करें तो 285 स्टूडेंट्स को उनकी पहली चॉइस, 225 को सेकेंड, 149 को थर्ड, 95 को फोर्थ, 109 को फिफ्थ, 148 को सिक्स्थ, 54 को सेवेंथ और 25 स्टूडेंट्स को उनकी आठवीं चॉइस की ब्रांच अलॉट हुई।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस साल भी MMMUT को JEE मेन में हाई स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स ने अपनी टॉप प्रेफरेंस में रखा है। एडमिशन प्रोसेस स्मूदली चल रही है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फेज टाइमलाइन के अंदर ही कम्प्लीट किया जा रहा है।